बरेली। भगवा रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने बुधवार को पीलीभीत निवासी एक गरीब कन्या का धूमधाम से विवाह संपन्न कराया। महिला महानगर अध्यक्ष रीना रस्तोगी के नेतृत्व में बड़ी बमनपुरी स्थित रस्तोगी धर्मशाला में वैवाहिक आयोजन संपन्न कराया गया। नवदंपती को वाहिनी की ओर से तमाम जरूरी घरेलू सामान उपलब्ध कराया गया। इस दौरान गौरव राजपूत, भरत रस्तोगी, संजू रस्तोगी, प्रदीप आदि मौजूद रहे।