बरेली। गौरैया दिवस मनाते हुए जन सेवा टीम ने गौरैया वापस लाओ मुहिम की शुरुआत की है। इसके तहत नौमहला स्थित दरगाह नासिर मियां पर परिंदों के पानी पीने के लिए मिट्टी के बर्तन रखे गए। साथ ही गौरैया को बचाने के लिए सरकार से मांग की गई।
इस मौके पर दरगाह के खादिम सूफी वसीम मियां साबरी और टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने लोगों से चिड़ियों के लिए अपनी छतों पर दाना-पानी रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गौरैया को बचाने की मुहिम को सोशल मीडिया पर भी चलाया जाएगा। इस दौरान शाने अली कमाल मियां साबरी, मोहसिन इरशाद, हनीफ खान, दिलशाद, वकील अहमद, सलीम, हाजी फैजान कादरी, हाजी यासीन कुरैशी, डॉ. सीताराम राजपूत आदि शामिल रहे।