फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों का लाल फाटक से संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज बसों को अब फरीदपुर होकर बदायूं नहीं जाना पड़ेगा। लाल फाटक रूट से बसों का संचालन शुरू हो गया है। गत दिवस प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद बृहस्पतिवार से इस रास्ते को बसों को बदायूं जाने के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

लाल फाटक क्रासिंग पर पुल निर्माण शुरू होने के कारण दिसंबर में बदायूं के लिए इस रूट को बंद कर दिया गया था। इसके बाद इधर से जाने वाली रोडवेज बसों को फरीदपुर हो कर संचालित किया जा रहा था। हलांकि बीच में खुला, मगर स्थायी तौर पर नहीं रहा। फरीदपुर होकर बसों के जाने में एक तो समय अधिक लग रहा था ऊपर से सवारियों को किराया भी अधिक देना पड़ रहा था। अब चूंकि लाल फाटक पुल की सर्विस लेन तैयार हो गई है। लिहाजा रोडवेज बसें लाल फाटक से ही गुजरेंगी।
इधर बरेली डिपो के एआरएम चीनी प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार से बसों का संचालन लाल फाटक से सुचारू रूप से चालू कर दिया गया। सभी बसें दिन भर लाल फाटक होकर ही गुजारी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें