फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका की बदनामी पर तमाशबीन बनी बीईओ का ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षिका की बदनामी पर मूकदर्शक बनी खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भोजीपुरा बबिता सिंह को वहां से हटाकर बहेड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। बहेड़ी में तैनात बीईओ सुरेंद्र कुमार सिंह को भोजीपुरा भेजा गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों भोजीपुरा बीईओ के व्हाट्सएप ग्रुप में एक शिक्षिका के शिक्षक से संबंध बताकर कुछ पोस्ट की गई थीं। इस पर कई शिक्षकों ने कमेंट भी किए। इसके बाद शिक्षिका ने बीईओ के नाम एक पत्र लिखकर ग्रुप में डाला और मानसिक उत्पीड़न की बात कहकर खुदकुशी की धमकी दी। अगले दिन शिक्षिका ने बीएसए तनुजा त्रिपाठी से भी बीईओ समेत छह शिक्षकों के खिलाफ शिकायत की थी। साथ ही, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी बीईओ को हटाने की मांग करते हुए बीएसए को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद मंगलवार को बीएसए ने बबिता सिंह को बीईओ भोजीपुरा के पद से हटाकर बहेड़ी भेज दिया है। उनकी जगह बहेड़ी से सुरेंद्र कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। कहा जा रहा है कि यह बदलाव शिक्षिका की शिकायत पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें