इज्जतनगर मंडल के 23 कर्मचारी सेवानिवृत्त
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। इज्जतनगर मंडल के फरवरी में 23 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। डीआरएम सभागार में हुए विदाई समारोह में डीआरएम डीके सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य और दीर्घ आयु की कामना की। नरमू के मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि इन कर्मचारियों ने रेलवे की लंबे समय सेवा की, जो नजीर है। इस मौके पर सीनियर मंडल वित्त प्रबंधक अरविंद शर्मा, मनोज कुमार, पीके दुबे, बच्चू लाल आदि उपस्थित थे। ब्यूरो