फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन महज 14 महिला खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोटर्स कॉलेज में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को हॉकी, तैराकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती के लिए महिला खिलाड़ियों का ट्रायल हुए, जिसमें कुल 14 महिला खिलाड़ियों ने ही हिस्सा लिया। सुबह ग्यारह बजे शुरू ट्रायल में हॉकी में बदायूं की दो, पीलीभीत की चार, बरेली की चार महिला खिलाड़ी शामिल हुईं। तैराकी के लिए एक भी आवेदन नहीं आया। जिम्नास्टिक और कुश्ती में बरेली की दो-दो महिला खिलाड़ी शामिल हुईं। दोपहर करीब एक बजे तक चले ट्रायल का परिणाम सुरक्षित रख लिया गया। आरएसओ ने बताया कि महिला खिलाड़ियों की संख्या कम होने के कारण फाइनल मुकाबला कराए बगैर ट्रायल में पास सभी को प्रवेश मिलने की संभावना है। बताया कि फाइनल ट्रायल 2 से 13 मार्च तक चलेंगे। अलग-अलग कॉलेज में अलग तिथियों पर ट्रायल होंगे। इसमें सफल खिलाड़ियों को गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


महिला खिलाड़ियों के आवेदन कम
आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि चार कैटेगरी के खेलों में अच्छी संख्या आने की संभावना थी, लेकिन कुल 14 खिलाड़ी ही पहुंचे। हॉकी में दस और तैराकी में एक भी ट्रायल न होने पर हैरत जाहिर की। उन्होंने राष्ट्रीय खेल हॉकी में महिला खिलाड़ियों की मौजूदगी को सराहा है। साथ ही, अन्य खेलों में भी महिला खिलाड़ियों को हिस्सा लेने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें