फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैन्य अफसरों का खून खौला, बोले.., अंदर और बाहर एक साथ कार्रवाई करे सरकार

विज्ञापन
पूर्व सैन्य अफसरों का खून खौला, बोले.., अंदर और बाहर एक साथ कार्रवाई करे सरकार - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सरकार कश्मीर में अपनी खामियां सुधारे
विज्ञापन

सरकार से सिर्फ इतनी उम्मीद है कि वह जम्मू-कश्मीर में ऐसी संभावनाएं दें कि वहां लोग आतंकी गतिविधि में लिप्त न हों। खामियों को तलाशें और सुधारें ताकि लोग दुश्मन देश से हाथ न मिलाएं। सरकार ने सेना को कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। सेना कार्रवाई में ईमानदारी बरते ताकि किसी बेगुनाह को सजा न मिले। - एयर मार्शल एके गोयल, रिटायर्ड

जैसे को तैसा जवाब दे देश की सरकार
हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। सरकार को चाहिए कि वह जैसे को तैसा जवाब दे। राजनीति से निंदा की नहीं सख्त कार्रवाई की उम्मीद है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो जवानों का मनोबल गिरेगा। देश जैसे जवाब मांग रहा है, उसी तरीके से जवाब देना चाहिए। - कर्नल सुनील ढींगरा, रिटायर्ड
विज्ञापन


देश के अंदर भी हो सख्त कार्रवाई
वर्षों बाद इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद है। जो लोग देश में रहकर देश के खिलाफ आतंकी गतिविधि को अंजाम देने में सहयोग कर रहें हैं उन्हें पकड़कर सख्त कार्रवाई हो तो दोबारा ऐसा नहीं होगा। - कर्नल एलके त्रिवेदी, रिटायर्ड

पाकिस्तान को अब करारा जवाब दें
घटना पर सरकार को कड़े निर्णय लेने ही होंगे। अब निंदा करना बंद कर पाकिस्तान को करारा जवाब देना होगा। सरकार को चाहिए कि वह पूर्व सैनिकों को जेएंडके में तैनात करे, जो युद्ध के लिए प्रशिक्षित हैं और देश के लिए खुद को समर्पित करने का दम रखते हैं। इससे देश की सुरक्षा और बढ़ जाएगी। - सीपीओ जसवंत सिंह भाकुनी, रिटायर्ड

देश में रह रहे गद्दारों को खोजा जाए
पड़ोसी देश से कुछ लोग मिले हैं जो सैन्य गतिविधियों की खुफिया जानकारी उन तक पहुंचा रहे हैं। उन्हें खोजकर सख्त सजा देनी चाहिए। इंटेलीजेंस की रिपोर्ट को गंभीरता से न लेना सबसे बड़ी नाकामी रही। भविष्य में इस घटना का दोहराव न हो इसलिए आतंकी हमले का करारा जवाब देना ही होगा। - ऑनरेरी कैप्टन रामलाल, रिटायर्ड

जयचंदों से देश को ज्यादा खतरा
इस घटना का सिर्फ एक ही जवाब है ‘शठे शाठ्यम समाचरेत’। जब तक दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों को उन्हीं की भाषा में जवाब नहीं दिया जाएगा, स्थितियां और बद से बदतर होती जाएंगी। हैरत यह कि इंटेलीजेंस की सूचना के बाद भी उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। देश को जयचंदों से कहीं ज्यादा खतरा है। - सार्जेंट राकेश विद्यार्थी, रिटायर्ड

वोट की राजनीति अब बंद हो
वक्त है कि वोट की राजनीति के अलावा कड़े कदम उठाए जाएं। केंद्र सरकार ने सेना को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सेना इस हमले का मुंहतोड़ जवाब जरूर देगी। जेएंडके में कई वर्षों बाद ऐसा घातक हमला हुआ है, जिस पर नियंत्रण के लिए जरूरी है कि देश के गद्दारों को तलाशकर सबक सिखाया जाए। - सूबेदार एनडी पांडे, रिटायर्ड

लीक हो रही हैं सेना की जानकारियां
जबसे इस घटना की जानकारी हुई है तभी से दुश्मनों को करारा जवाब देने की मंशा है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह उग्रवादियों और घुसपैठियों और उनको शरण देने वालों को खत्म करे। यह स्थिति बार-बार हो रही है, जिसका अर्थ है कि कोई सैन्य गतिविधि की जानकारी दुश्मनों को दे रहा है। - सूबेदार बलवंत सिंह अहलावत, रिटायर्ड
विज्ञापन


दोस्ती का ख्याल छोड़ें, हमला करें
सेना पर हमले बढ़ने की वजह दुश्मन देश को जवाब देने के बजाय दोस्ताना रवैया रखना है। किसी राजनेता के घर का कोई चिराग शहीद होता तो उन्हें तकलीफ का एहसास होता। दूसरों की आंसुओं पर राजनीति के बजाय सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए ताकि सेना की ताकत उन्हें पता चल सके। - नायक इसरार अली, रिटायर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें