फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी धारक उज्ज्वला कनेक्शन की अपने स्तर से कराएं जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑयल कंपनी के अधिकारियों ने जिले के सारे गैस एजेंसी धारकों की बैठक बुलाई। इसमें जिला पूर्ति अधिकारी, बरेली को भी बुलाया गया। गैस एजेंसी धारकों से अपेक्षा की गई कि वे अपने यहां जारी उज्ज्वला कनेक्शन की औचक जांच अपने स्तर से भी करा लें।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि किसी भी एजेंसी पर उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को कोई कठिनाई उत्पन्न न होने पाए। साथ ही यह निर्देश भी दिए गए कि समस्त गैस एजेंसी धारक यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें कि उनके यहां कार्यरत कर्मचारी गैस डिलीवरी के समय यूनिफॉर्म में हों। उनके पास तराजू भी हो ताकि उपभोक्ता मौके पर गैस का वजन चेक कर सके। यदि किसी भी स्तर पर गैस सिलेंडर का मूल्य निर्धारित से अधिक लिया जाना पाया गया तो संबंधित गैस एजेंसी पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को गैस रिफिल या कनेक्शन जारी करते समय कैश मेमो अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें