फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई में ऑल इंडिया नेटवर्क प्रोग्राम ऑन डायग्नोस्टिक इमेजिंग एंड मैनेजमेंट ऑफ सर्जिकल कंडीशंस इन एनीमल्स से प्रायोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कैप्सूल कोर्स ऑन डायग्नोस्टिक अल्ट्रासोनोग्राफी एंड रेडियोलाजी का उद्घाटन हुआ। इस प्रशिक्षण में कई प्रदेशों के 22 पशु चिकित्साधिकारी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. राजकुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से जुड़े प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक बहुत अनुभवी हैं। ये न सिर्फ पॉली क्लीनिक में विभिन्न रोगों से ग्रस्त पशुओं का इलाज करते हैं, बल्कि पशु स्वास्थ्य शिविरों में भी भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का आयोजन फील्ड में कार्यरत पशु चिकित्सा अधिकारियों को इस विषय में शिक्षित करने और क्षेत्र स्तर पर इसका उपयोग बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम में सह निदेशक एवं शल्य चिकित्सा विज्ञान विभाग के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मुजम्मल हक ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में तमाम पशु चिकित्साधिकारी भाग ले रहे हैं। शल्य चिकित्सा विभाग के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश किंजवेडकर, डॉ. अभिजीत पावड़े, डॉ. रेखा पाठक सहित कई विभाग के प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें