फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई पुल- अब तो जिक्र की फिक्र भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज के काम में लगातार देरी होती जा रही है। क्रॉसिंग पर रेलवे ने अपने हिस्से के पुल का निर्माण अब तक शुरू नहीं कराया है। हालांकि कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने सेतु निगम के अधिकारियों को रेलवे के अफसरों के साथ बैठक कर जल्द इस मसले का हल निकालने के आदेश दिए थे, जो अब तक नहीं की गई है। इतना जरूर है कि सेतु निगम के अधिकारी रेलवे को पुल का काम शीघ्र शुरू कराने के नाम पर चिट्ठी जरूर भेज रहे हैं।
विज्ञापन

आईवीआरआई-नैनीताल रोड को जोड़ने के लिए करीब सात सौ मीटर लंबे इस पुल का निर्माण पिछले साल मार्च में पूरा होना था, लेकिन लगातार देरी के चलते अब तक नहीं हो सका। जिससे इसकी लागत करीब 38.23 से बढ़कर 54.67 करोड़ हो गई है। आईवीआरआई क्रॉसिंग पर ऊपर पड़ने वाले हिस्से का काम रेलवे को कराना है, लेकिन अब तक यह भी शुरू नहीं हो सका। हाल ही में कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए इस मामले को लेकर नाराजगी जताई थी। साथ ही सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह को रेलवे के अफसरों के साथ जल्द बैठक करने के आदेश भी दिए थे। बावजूद इसके अफसरों ने अब तक संयुक्त बैठक करने की जहमत नहीं उठाई है। अफसरों के रवैये को देखते हुए इस पुल का काम शीघ्र पूरा होने की उम्मीद भी नहीं दिख रही है। सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र कुमार का कहना है कि रेलवे अफसरों ने अपने काम को लेकर गंभीरता दिखाई है। जल्द ही मीटिंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें