फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री टटोलेंगे चुनाव की नब्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वह सुबह 11 बजे फरीदपुर स्थित फ्यूचर कालेज में भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। सपा-बसपा गठबंधन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पदाधिकारी का बरेली आना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने मंथन के लिए बैठक में मौजूद रहने वाले पदाधिकारियों की सूची भेजी है। बृज क्षेत्र महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य ने बताया कि लोकसभा स्तर पर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें भाजपा के सभी सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, जिला अभियान प्रमुख, विधानसभा संयोजक, सांसद, विधायक, मेयर, नगरपालिका, नगर पंचायत चेयरमैन, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक, लोकसभा संघ प्रभारियों को बैठक में बुलाया गया है। बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह समेत कई अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें