बरेली। पत्रकार क्रिकेट क्लब की ओर से शकुंतला देवी की स्मृति में आगामी 18 से 23 जनवरी तक बरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा, इसमें बरेली क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध छह टीमें प्रतिभाग करेंगी। टीमों का चयन ट्रायल से होगा।
अध्यक्ष सुनील सक्सेना ने बताया कि कमेटी की ओर से क्रिकेट प्रतिभागियों को किट दी जाएगी। निशुल्क ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों को बोली के आधार पर फ्रेंचाइजी लेंगे। सचिव प्रशांत रायजादा ने बताया कि विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये की नकद धनराशि दी जाएगी। मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार भी दिया जाएगा।