बरेली। एसएसपी से मिलने के बाद मोहनपुर ठिरिया की तीन तलाक पीड़ित बृहस्पतिवार को एडीजी से मिलकर इंसाफ की फरियाद की। इसके बाद थाना कैंट पुलिस हरकत में आ गई है। पीड़ित को फोन कर शुक्रवार को पुलिस चौकी पर बुलाया गया है।
मोहनपुर ठिरिया की पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी के सामने पेश होकर मारपीट के बाद तीन तलाक दे दिए जाने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को वह वह अपने भाई के साथ एडीजी प्रेमप्रकाश से मिली। इसके बाद नकटिया पुलिस चौकी से शाम को पीड़ित को फोन करके मामले की जानकारी ली गई। चौकी पुलिस ने शुक्रवार को उसे बुलाया है। पुलिस ने कहा है कि वह उसे अपने साथ लेकर उसकी ससुराल जाएगी और मामले की छानबीन करेंगे। बता दें कि पीड़ित ने अपने पति पर तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने और ससुराल वालों पर उसके और उसके पिता व भाई से मारपीट करने का आरोप लगाया है। दुष्कर्म के प्रयास का आरोप भी लगाया।