फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप की राहत, शाम को सर्दी की आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दिन में खिली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी, लेकिन शाम होते-होते ठंड आफत बनकर फिर से आ गई। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। कड़ाके की ठंड का असर नये साल के जश्न पर भी पड़ा। रात को कई लोग ठंड की वजह से अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

साल 2018 के जाते-जाते ठंड ने भी अपना पूरा असर दिखाया। शनिवार को पारा चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। हालांकि सोमवार को कुछ राहत रही। दिन भर धूप खिली रही और लोग अपने काम में व्यस्त रहे। तमाम लोगों, खासकर महिलाओं ने छत पर बैठकर धूप का आनंद लिया। कई स्कूलों की छुट्टियां होने के कारण बच्चे भी धूप में खेलते नजर आए। दिन मेें धूप ने लोगों को राहत दी, लेकिन जैसे-जैसे सूर्यदेव छिपने लगे वैसे-वैसे सर्दी अपना असर दिखाने लगी। शाम होते-होते शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। रात को तो मौसम और ज्यादा ठंडा हो गया। इससे बचने को लोग अलाव के सामने बैठकर तापते नजर आए। शहर में कई सार्वजनिक स्थानों पर गरीबों के लिए अलाव की व्यवस्था कर ली गई हैं। फिर भी सर्दी से गरीबों को ज्यादा दिक्कतें हो रहीं हैं। दो दिन पहले बदायूं का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि अभी कोहरा नहीं पड़ा है, फिर भी सर्दी का असर बाजार पर शाम से ही नजर आने लगता है। नये साल का जश्न मनाने वाले भी सर्दी के कारण जल्दी ही अपने घरों को वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें