बरेली। मेंटिनेंस के चलते डेमू ट्रेन का संचालन सोमवार को नहीं होगा। रेल सूत्रों के मुताबिक, डेमू के स्थान पर पैसेंजर ट्रेनों को चलाया जाएगा। बरेली सिटी से लालकुआं और पीलीभीत जाने वाली डेमू का संचालन रविवार को निरस्त रहेगा। मेंटिनेंस पूरा न होने के कारण ट्रेन को सोमवार को भी नहीं चलाया जाएगा। अगले सोमवार को डेमू नियत समय पर संचालित होगी।