बरेली। किसान आंदोलन के चलते रविवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। सूत्रों के मुताबिक हावड़ा से जम्मू तवी जाने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस (12331) जालंधर कैंट-अमृतसर जंक्शन-पठानकोट कैंट होते हुए जम्मू तवी जाएगी। इस ट्रेन की वापसी (12332) भी इसी मार्ग से होगी। इसके अलावा बरौनी जंक्शन से जम्मू तवी जाने वाली मोरध्वज एक्सप्रेस (12491) जालंधर कैंट-अमृतसर जंक्शन-पठानकोट कैंट होते हुए जम्मूतवी जाएगी। इस ट्रेन का वापसी मार्ग पूर्ववत रहेगा। इसके अलावा 19 नवंबर को कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस (13151) अंबाला कैंट तक जाएगी। वापसी (13152) में यह ट्रेन अंबाला कैंट तक आएगी। ब्यूरो