बरेली/शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में रैली के लिए 21 जुलाई को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के त्रिशूल एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बरेली पहुंचेंगे। योगी लखनऊ से राजकीय वायुयान से सुबह 10 बजे त्रिशूल एयरबेस पर पहुंच जाएंगे। फिर 11.40 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पीएम के साथ ही हेलीकॉप्टर से शाहजहांपुर किसान रैली स्थल पहुंचेंग।
हेलीकॉप्टर लैंडिंग में बाधा बने बिजली के तार हटवाए: रैली स्थल पर वायु सेना के हैलीकाप्टर ने रिहर्सल किया। हैलीकाप्टर ने कई बार लैंड किया और उड़ान भरी। लैंडिंग और टेकअप के दौरान हैलीपैड के पास से गुजर रहीं बिजली की लाइनों से समस्या हुई। पायलट ग्रुप ने मौके पर ही प्रशासन के समक्ष आपत्ति दर्ज कराते हुए बिजली की लाइनें हटाने को कहा। इसके बाद तार हटने शुरू हो गए।
मिल सकता है कृषि विवि का तोहफा: शाहजहांपुर के कृषि विश्वविद्यालय का तोहफा मिलने की सुगबुगाहट है। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की प्रेसवार्ता के दौरान इस बात के संकेत मिले।