फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 21 जुलाई तक नहीं चलेगी अमृतसर एक्सप्रेस

Fri, 13 Jul 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जंघई-वाराणसी सेक्शन पर स्थित परसीपुर, कपसेटी और सेवापुरी स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराने जा रहा है, इसके चलते बरेली होकर गुजरने वाली अर्चना एक्सप्रेस कल से 18 जुलाई तक और अमृतसर एक्सप्रेस आज से 21 जुलाई तक के लिए रद्द की गई है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया है।
विज्ञापन

रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को राजेंद्रनगर (टर्मिनस) से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस (12355) 14 जुलाई से 17 जुलाई और वापसी में (12356) (प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार) 15 जुलाई से 18 जुलाई तक के लिए निरस्त की गई है। ये ट्रेनें क्रमश: 20:52 बजे और 8:28 बजे बरेली पहुंचती हैं। इसके अलावा हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस (13005) शुक्रवार से 19 जुलाई तक के लिए निरस्त की गई है। वापसी में यह ट्रेन (13006) 21 जुलाई तक निरस्त रहेगी। ये दोनों ट्रेनें क्रमश: 19:32 बजे और 6:15 बजे बरेली पहुंचती हैं। इसके अलावा आनंद विहार (टर्मिनस) से मालदा टाउन एक्सप्रेस 14 जुलाई को लखनऊ-सुल्तान-वाराणसी के रास्ते होकर चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 22:57 बजे बरेली पहुंचती है। इसके अलावा 13 जुलाई से 19 जुलाई तक देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस (14266) लखनऊ-फैजाबाद-जाफराबाद जंक्शन-वाराणसी होते हुए चलाई जाएगी। वापसी में (14265) 14 जुलाई से 20 जुलाई तक इसी रास्ते से होकर चलेगी। यह दोनों ट्रेनें क्रमश: 20:30 बजे और 21:07 बजे बरेली आती हैं।

हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित समय पर ही इलाहाबाद पहुंचेगी
बरेली। हरिद्वार से चलकर इलाहाबाद जाने वाली हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस (14116) अपने तय समय 7:05 बजे ही इलाहाबाद पहुंचेगी। यहां बता दें कि उत्तर रेलवे ने नौ जुलाई को 93 रेलगाड़ियों के आखिरी स्टेशन पर पहुंचने के समय में बदलाव किया था, इसमें बरेली से गुजरने वाली 43 ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। इस नए परिवर्तन से हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस को 20 मिनट की देरी से 7:25 बजे इलाहाबाद पहुंचना था। इसके अलावा सियालदाह-आनंद विहार (टर्मिनस) एक्सप्रेस (13119) और डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903) के यात्रा समाप्ति के समय (टर्मिनेशन) में अस्थायी तौर पर बदलाव किया गया है। अब ये दोनों ट्रेनें अपने अंतिम स्टेशन आनंद विहार और चंडीगढ़ क्रमश: 6:25 बजे और 14:15 बजे पहुंचेगी। पूर्व में यह दोनों ट्रेनें क्रमश: 11:40 बजे और 13:30 बजे टर्मिनेट होती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें