फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय 31 जुलाई तक कर सकते हैं एडमिशन

Thu, 12 Jul 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अब 31 जुलाई तक एडमिशन कर सकते हैं। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस बारे में निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कुलपतियों को सत्र नियमित करने के भी निर्देश दिए। कहा, प्रवेश पूरे कर जल्द कक्षाएं शुरू की जाएं।
विज्ञापन

बता दें कि शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक कक्षाएं दस जुलाई से शुरू होनी थी जो प्रवेश प्रक्रिया लेट होने के कारण शुरू नहीं हो सकीं। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की भी प्रवेश प्रक्रिया अभी चल रही है। कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने कहा है कि पंद्रह जुलाई तक प्रवेश पूरे हो जाएंगे। कैंपस में कक्षाएं शुरू हो गईं हैं और कॉलेजों में जल्द कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को प्रवेश की समीक्षा करेंगे। जरूरत पड़ी तो तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर देंगे। कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल लखनऊ में ही थे, वह वहीं से ही कान्फ्रेंस में शामिल हुए। बरेली में विश्वविद्यालय की तरफ से प्रो. एके सरकार, डीएम और एसएसपी वीडियो कान्फ्रेंस में शामिल हुए।

डीएम-एसएसपी के तालमेल से रोके जाएं हंगामे
वीडियो कान्फ्रेंस में लखनऊ विश्वविद्यालय में हुए बवाल का मुद्दा छाया रहा। इस तरह के बवाल न हों इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन को जिला प्रशासन और पुलिस के साथ कोआर्डिनेट करने के निर्देश दिए। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भी तीन दिन से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। लगातार दो दिन से छात्र भी हंगामा काट रहे हैं। कुलपति ने कहा है कि डीएम और पुलिस प्रशासन से बात की जाएगी। विश्वविद्यालय का कामकाज चौपट नहीं होने दिया जाएगा। कान्फ्रेंस में नकलविहीन परीक्षा कराने, कैंपस की सुरक्षा, समन्वय समिति का गठन, छात्रों और कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले हंगामों को रोकने और विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी ली।
विज्ञापन



कर्मचारी का दबाव बेवजह, अब डीएम से करेंगे बात
कान्फ्रेंस में एमजेपी रुहेलख्ंाड विश्वविद्यालय में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा सीधे तौर पर भले ही न उठा हो, लेकिन डिप्टी सीएम ने सभी कुलपति को निर्देश दिए कि कैंपस में किसी भी तरह के हंगामे और हड़ताल न होने दी जाए। विश्वविद्यालय में चल रही हड़ताल पर कुलपति ने कहा कि कर्मचारी बेवजह दबाव बना रहे हैं। उनकी जायज मांगे पूरी की गई मगर हर मांग पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि इस मामले में डीएम और एसएसपी से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें