जिला बैडमिंटन संघ की ओर से डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंकित चतुर्वेदी मेमोरियल बैडमिंटन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। कई मुकाबले करीबी रहे। पुरुष डबल्स में डीबी थापा और अर्सलान नकवी की जोड़ी विजेता रही। इस जोड़ी ने शुभम आनंद और दीपक मिश्रा को हराया। महिला एकल में वानी शर्मा ने प्राची शर्मा को हराकर फाइनल अपने नाम किया।
रविवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। विजेता खिलाड़ियों को नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने पुरस्कृत किया। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएल खटटर एवं एडवाइजर जेडए खान ने नगर विधायक का स्वागत किया। एसोसिएशन के सचिव अनिल मेहरोत्रा ने सभी को बधाई दी। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह, एंपायर देवेंद्र थापा, अभिराज वर्मा, दिनेश मिश्रा, बसंत चतुर्वेदी विश्व शंकर शर्मा, सुनील शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि 30 अक्तूबर से 4 नवंबर के बीच स्टेडियम में आल इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जाएगा।
प्रतियोगिता के परिणाम
बालक एकल 13 वर्ष : वैभव गुप्ता ने सौरभ वर्मा को 21-08, 21-15 से हराया।
बालक एकल 15 वर्ष : विशाल सिंह ने अभिनव शर्मा को 19-21, 21-17, 21-11 से हराया।
बालक एकल 17 वर्ष : नमन गांधी ने श्रेष्ठ सक्सेना को 15-21, 21-15, 21-17 से हराया।
बालक एकल 19 वर्ष : शुभम आनंद ने जुनैद अंसारी को 21-15, 21-18 से हराया।
बालिका एकल 13 वर्ष : जिया सिंघल ने शिवानी गुप्ता को 21-20, 21-13 से हराया।
पुरुष एकल : शुभम आनंद ने दीपक सक्सेना को 21-18, 21-19 से हराया।
महिला एकल: वानी शर्मा ने प्राची शर्मा को 21-19, 21-09 से शिकस्त दी।
पुरुष डबल्स: डीबी थापा-अर्सलान नकवी ने शुभम आनंद-दीपक मिश्रा को 21-19, 21-18 से हराया।