फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो भी
विज्ञापन

जयंती पर याद आए जननायक कर्पूरी ठाकुर
बरेली। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह पार्क में जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। जिलाध्यक्ष वाकर अली ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि कर्पूरी ठाकुर सर्वसमाज के नेता थे, उन्होंने जीवन पर्यंत गरीब, मजदूर व दलितों के लिये संघर्ष किया। महानगर अध्यक्ष उपमेन्द्र स्वरूप सक्सेना ने क र्पूरी ठाकुर की जीवनी पढ़कर सुनाई। संचालन सर्वेश पाठक ने किया। अति पिछड़ा समाज महासभा की सभा में रामप्रकाश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अति पिछड़े समाज के शोषित, पीड़ित एवं अधिकार से वंचित लोगों के मौलिक अधिकारों की बहाली को संघर्ष किया। जिलाध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नाई महासभा की ओर से सतीपुर चौराहा पर कार्यक्रम किया गया जिसमें अनिल श्रीवास्तव व राम गिरीश ठाकुर ने के न्द्र सरकार से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। अध्यक्षता राकेश श्रीवास्तव ने की। जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति ने रामधुन लाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर कर्पूरी ठाकुर का भावपूर्ण स्मरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें