फोटो- 12, 13 व 14
जिले में चार बड़े प्वाइंट पर होगा बालू खनन
औपचारिकता पूरी, पर्यावरण विभाग की ईसी का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बदायूं जिले में अभी तक वैध रूप से कछला गंगाघाट पर खनन के लिए एक छोटा सा प्वाइंट है। लेकिन अब जिले में चार नए प्वाइंट बनाने की तैयारी है। इन चारों प्वाइंट पर खनन कराने के लिए लगभग सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। केवल पर्यावरण प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार है। जनवरी से इन प्वाइंट पर खनन शुरू हो सकता है।
खनन विभाग के मुताबिक कछला थ्री नाम से 4.98 हेक्टेयर का खनन प्वाइंट ही जिले में संचालित है। इसके ठेकेदार उत्तराखंड के मदन सिंह नेगी हैं। यह ठेका 22 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। अब जिले में कछला और कादरचौक में एक एक और दातागंज में दो प्वाइंट बनाया जाएगा। नेगी ने ही कछला वन नाम के प्वाइंट के लिए आवेदन कर रखा है। इसका रकबा 46 हेक्टेयर के करीब है। कादरचौक क्षेत्र में इंद्राई नाम के 1705 हेक्टेयर के प्वाइंट के लिए कासगंज के मोहर सिंह ने आवेदन किया है। दातागंज के अहमद नगर बछौरा में 5.5 हेक्टेयर के प्वाइंट की दावेदार दिल्ली की कंपनी सतजुग फूड्स प्राइवेट लिमिटेड है तो दातागंज के सकतपुर प्वाइंट पर खनन के लिए उत्तराखंड के जितेंद्र आवेदन कर रखा है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। बस पर्यावरण प्रमाण आने के बाद प्वाइंट खोल दिए जाएंगे। चारों ठेकेदार सरकार को करीब 11.40 करोड़ की रायल्टी एडवांस में दे चुके हैं। कुल रायल्टी और अन्य मदों के खर्च मिलाकर यह करीब 35 करोड़ रुपये जमा करेंगे।
00
बड़े प्वाइंट की अनुमति प्रदेश से
जिला स्तर पर बनाई गई समिति को केवल पांच हेक्टेयर तक के खनन पट्टे देने का अधिकार है। यह सभी प्वाइंट आकार में बड़े हैं, इसलिए इनकी अनुमति प्रदेश स्तर से ली गई है। इसी तरह का बड़ा प्वाइंट कछला टू नाम से है जो सौ एकड़ से ज्यादा का है और फिलहाल रिकार्ड में बंद पड़ा है। तर्क है कि प्वाइंट तक जाने के लिए रास्ता नहीं है, इसलिए उसे शुरू नहीं किया जा सकता।
जिले में अवैध खनन नहीं हो रहा है। कादरचौक क्षेत्र में अवैध खनन का शोर मचता है पर प्रशासनिक जांच में भी साफ हो चुका है कि यह प्वाइंट पड़ोसी जिले कासगंज का है। अब वैध ठेके हो जाने से अवैध खनन की संभावना जड़ से खत्म हो जाएगी।
- नरेंद्र सिंह, खनन निरीक्षक
साइड स्टोरी
फोटो- 20
फैजगंज बेहटा में खनन से हो रहा पटान
एक प्वाइंट से यह हाल, आगे क्या होगा
आसफपुर। दो दिनों से कस्बा फैजगंज बेहटा के मितरोली मार्ग पर खनन माफिया की जेसीबी रात दिन गरज रही है। यहां से दर्जन भर ट्रैक्टर और ट्रॉली धड़ल्ले से नगर पंचायत में मिट्टी डालने का काम कर रहे हैं।
विभागीय रिकार्ड में जहां खनन का एक छोटा प्वाइंट चालू है, वहीं जिले के लगभग सभी मार्गों पर बालू भरी ओवरलोड ट्रॉलियां दौड़ती देखी जा सकती हैं। चार प्वाइंट खुलने पर जिले में किस कदर खनन होगा, समझा जा सकता है। आसफपुर इलाके में एक नेता के इशारे पर हो रहे खनन पर थाना पुलिस भी चुप्पी बनाए हुए है, इससे पुलिस की कार्यप्रणाली भी संदिग्ध हो गई है। एक तालाब को भी अवैध तरीके से पाटने का काम यहां चल रहा है। कस्बे के लोगों द्वारा खनन की सूचना देने के बाद भी प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। इधर, बिसौली के एसडीएम मोहम्मद ओवेस ने बताया कि उन्हें इस खनन की कोई जानकारी नहीं है, और न ही उनके द्वारा कोई परमीशन दी गई है। अगर खनन हो रहा है तो माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फोटो- 12, 13 व 14