फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में स्वच्छता का किया निरीक्षण

विज्ञापन
ट्रेनों में स्वच्छता का किया निरीक्षण - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़े का छठवां दिन स्वच्छ रेल गाड़ी दिवस के रूप में मनाया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन 31 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. हरीश ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर 14119 काठगोदाम-दिल्ली रानीखेत एक्सप्रेस, 12209 गरीब रथ एक्सप्रेस, 13020 बाघ एक्सप्रेस की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर आरपी शर्मा ने काठगोदाम स्टेशन पर 15036 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12039 शताब्दी एक्सप्रेस और 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेनों में स्वच्छता निरीक्षण किया। वहीं, रामनगर रेलवे स्टेशन पर मंडल यांत्रिक इंजीनियर रामखिलावन ने 15033 हरिद्वार-रामनगर एक्सप्रेस, 12527 रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 25013/25014 जिम कार्बेट लिंक एक्सप्रेस, 25035/25036 रामनगर-दिल्ली लिंक एक्सप्रेस में सफाई जा जायजा लिया। सभी जगह यात्रियों का फीडबैक भी लिया गया। मंडल के सभी स्टेशनों पर यात्रियों से अपील की गई कि जब गाड़ी स्टेशन पर खड़ी हो तब प्रसाधन का उपयोग न करें। यहां बता दें कि ट्रेनों में सफाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें नामित की गईं हैं, जोकि ट्रेनों और स्टेशनों पर सफाई का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें