एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर चुका है। अब अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का इंतजार है। विवि प्रशासन एक जुलाई से काउंसलिंग कराने की तैयारी में है। मंगलवार तक शेड्यूल जारी किया जाएगा। विवि की एमएससी, एलएलबी, एलएलएम, एमड की प्रवेश परीक्षा में करीब 22 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एलएलबी में सिर्फ बरेली कॉलेज और केजीके कॉलेज मुरादाबाद की काउंसलिंग विवि कराता है। बाकी को सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में सीधे प्रवेश मिलता है। प्रवेश परीक्षा प्रभारी डॉ. योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि एक जुलाई से काउंसलिंग कराने की तैयारी है। शेड्यूल वेबसाइट पर जल्द जारी कर दिया जाएगा।
स्क्रूटनी के आवेदन 30 से करें
बरेली। मुख्य परीक्षा 2017 की कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए आवेदन तीस जून से शुरू होंगे। छात्र सौ रुपये फीस देकर 20 जुलाई तक आवेदन कर सकता है। आवेदन पत्र विवि के वित्त अधिकारी के नाम पंजीकृत डाक से तीस जुलाई तक हर हाल में भेजना होगा। उसके बाद किसी भी ढंग से आवेदन नहीं लिए जाएंगे।