फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफी मांग कर छूटे दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश की अवमानना के संबंध में कारण बताओ नोटिस पर अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष सं. आठ में उपस्थित दरोगा लिखित माफी मांग कर छूटे। उन्होंने माफीनामा पर लिखा कि उस दिन उनकी तबीयत खराब थी, इसलिए जमानत प्रार्थनापत्र पर उनसे जो कुछ भी लिख गया, उसके लिए वह माफी मांगते हैं। दूसरी ओर, सात ग्राम स्मैक बरामदगी में जिला जेल में निरुद्ध मनीष की जमानत अर्जी न्यायाधीश ने स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अपर सत्र न्यायाधीश सैयद सरवर हुसैन रिजवी के न्यायालय में एडीजीसी फौजदारी राजपाल सिंह यादव द्वारा 15 जून को जीआरपी जंक्शन के दरोगा देवेंद्र गिरि की मनीष के जमानत प्रार्थनापत्र पर भेजी गई आख्या प्रस्तुत की थी, जिसमें अंग्रेजी में दिए गए प्रार्थनापत्र को अपठनीय बताते हुए अभियुक्त के अधिवक्ता से हिंदी में जमानत प्रार्थनापत्र भिजवाने की प्रार्थना की गई थी। इस पर दरोगा को व्यक्तिगत रूप से तलब करते हुए नोटिस जारी किया गया था कि क्यों न उसके खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवमानना की कार्रवाई अमल में लायी जाए। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे दरोगा देवेंद्र गिरि न्यायालय में उपस्थित हुए और सफाई पेश की। इस मामले में थाना जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक भी न्यायालय आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें