बरेली। उर्स-ए-ताजुश्शरिया के मौके पर इस बार 111 विधार्थी को नीट व इंजीनियरिंग के होनहार छात्रों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसका ऐलान जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव व आला हजरत ताजुश्शरिया सोसाइटी के संस्थापक फरमान हसन खान ने की है।
फरमान हसन ने कहा कि बरेली की पहचान पूरी दुनिया में इल्म की बुनियाद पर है। हर साल की तरह इस साल भी दरगाह की ओर से ऐसे होनहार विद्यार्थी जो अपने परिवार की आर्थिक स्थिति की वजह से कोचिंग क्लास नहीं ले पाते हैं उनके लिए जमात रजा मुस्तफा व आला हजरत ताजुशरीह सोसाइटी की ओर से मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की गई है। होनहार विद्यार्थियों के लिए राजेंद्र नगर जनकपुरी की एक कोचिंग में व्यवस्था की गई है। इसके लिए एक मई से आठ मई तक इच्छुक विद्यार्थी राजेंद्र नगर की कोचिंग में सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 7060100361 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद