फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुष्कर्म के मामले में फैसले के नाम पर 1.10 लाख हड़पे

Fri, 19 Jun 2026 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में फैसले के नाम पर खुद को मानवाधिकार आयोग का पदाधिकारी बताने वाले जालसाज ने 1.10 लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद फर्जी समझौतानामा डाक से भेज दिया। ठगी के शिकार युवक आरोपी के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बा बिशारतगंज के वार्ड नंबर पांच निवासी अभिषेक भारद्वाज ने इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह को बताया कि 2024 में उनके खिलाफ बिशारतगंज थाने में एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत पर हैं और कोर्ट ने प्रोसीडिंग स्टे भी लगा रखा है।
23 जुलाई 2024 को उनके पास कटरा चांद खां निवासी योगेंद्र नाम के व्यक्ति की कॉल आई। उसने खुद को मानवाधिकार आयोग में कार्यरत बताया। यह भी कहा कि बिशारतगंज थाने में दर्ज मामले में उसका फैसला करा सकता है। इसके बदले 1.10 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद योगेंद्र ने फर्जी समझौतानामा बनाकर एसएसपी बरेली और बिशारतगंज थाने भेज दिया। योगेंद्र मानवाधिकार आयोग के नाम पर पहले भी ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। रुपये वापस मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें