बरेली के फरीदपुर कस्बा निवासी 11 वर्षीय बालिका की हत्या दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर की गई थी। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म के संकेत मिलने पर स्लाइड भी बनाई गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने अब जांच की दिशा बदल दी है। अब तक परिजन बीमारी की वजह से मौत होने की बात कह रहे थे। अब हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
घटना के समय बालिका घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता का कहना है कि शनिवार को वह लोग होली मिलने के लिए बाहर गए थे। मोहल्ले की एक महिला ने मोबाइल फोन पर कॉल करके बेटी की मौत की बात कही। लौटकर आने पर बेटी का शव मिला। उसके पेट में दर्द रहता था। ऐसे में उन्होंने इसी वजह से मौत होने की बात कही। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। रविवार को इसकी रिपोर्ट आई।
ये भी पढ़ें- UP: सांप को पकड़कर गले में डाला, फोटो भी खिंचवाए... डसने से युवक की मौत; वीडियो देख रह जाएंगे दंग
करीबी भी शक के दायरे में
किशोरी का परिवार मूलरूप से शाहजहांपुर के एक गांव का रहने वाला है। पोस्टमॉर्टम होने के बाद रविवार को परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर गांव चले गए। पुलिस को करीबियों पर भी शक है। ऐसे में उन्हें भी जांच के दायरे में लिया गया है।