फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर थाने में इंस्पेक्टर समेत स्टाफ के 11 लोग संक्रमित

विज्ञापन
Corona medicine - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन महिलाओं समेत चार संक्रमितों की मौत, 183 नए केस

बरेली। संक्रमण की चपेट में आकर गंभीर रूप से बीमार ग्रीन वैली बदायूं रोड की 54 वर्षीय महिला, गोपालनगर की 64 वर्षीय महिला, हाफिजगंज निवासी 50 वर्षीय महिला, आलमपुर जाफराबाद के 55 वर्षीय की शुक्रवार को मौत हो गई। इधर, 183 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें सुभाषनगर के इंस्पेक्टर समेत स्टाफ के 11 लोग शामिल हैं। चार रेलवे कर्मी और नारी निकेतन की 11 संवासिनी भी संक्रमित मिली हैं।

विज्ञापन

एडीजी के फॉलोवर की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई

बरेली। सुभाषनगर थाने में शुक्रवार को एंटीजन किट से स्टाफ की कोरोना जांच कराई गई। इसमें इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी के अलावा दरोगा, सिपाही और होमगार्ड समेत 11 लोग संक्रमित मिले। फिलहाल सभी होम क्वारंटीन हो गए हैं।
काफी समय पहले सुभाषनगर थाने में कोरोना केस पाए गए थे। इसके बाद यहां के स्टाफ की जांच कराई गई। अब काफी समय बाद सुभाषनगर थाने में एंटीजन किट से जांच कराई गईं। शुक्रवार दोपहर हुई जांच की रिपोर्ट आते ही हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर, दो दरोगा, दीवान, सिपाहियों और होमगार्डों समेत 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर ने उच्चाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से बात की। इसके बाद सभी होम क्वारंटीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, किला थाने में रहने वाला एडीजी का फॉलोवर भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। एडीजी कार्यालय में कुछ और स्टाफ की भी जांच कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें