फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी स्टेशन पर खड़े किए गए 11 आइसोलेशन कोच

विज्ञापन
बरेली में सिटी स्टेशन पर लगाए गए आइसोलेशन कोच। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कोच को आरपीएफ देगी सुरक्षा, जिला प्रशासन संभालेगा व्यवस्था

बरेली। जिले में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने सिटी स्टेशन समेत कासगंज और फर्रुखाबाद स्टेशनों पर आइसोलेशन कोच खड़े कर दिए हैं। कोविड-19 मरीजों की भर्ती होने पर इनमें मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी। कोच को आरपीएफ की सुरक्षा में खड़ा किया गया है। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रेलवे ने 25 साल पुराने कोचों को आइसोलेशन कोच में काफी पहले ही तब्दील करा दिया था। यह कोच इज्जतनगर रेलवे वर्कशॉप के अलावा कासगंज और काठगोदाम में भी तैयार कराए गए थे। इन कोचों को प्रशासन के निर्देश पर खड़ा किया जाना था। रेलवे सूत्रों ने बताया कि रविवार रात इज्जतनगर रेल मंडल के सिटी स्टेशन, कासगंज और फर्रुखाबाद स्टेशनों पर 11-11 कोच खड़े किए गए हैं। इनमें दस कोच कोविड-19 के मरीजों के लिए और एक कोच गार्ड और मेडिकल टीम के लिए रहेगा। कोविड-19 मरीजों की भर्ती होने पर डॉक्टर और स्टॉफ की तैनाती प्रशासन के निर्देशों के मुताबिक की जाएगी। गौरतलब है कि एक कोच में दस मरीज ही भर्ती किए जा सकेंगे। कोच में मरीजों के लिए अलग टॉयलेट, खाना और अन्य चीजों की व्यवस्था रहेगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन संभालेगा। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोचों को स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर खड़ा किया गया है। जरूरत पड़ने पर जंक्शन पर भी कोच खड़े किए जाएंगे। अभी मंडल की ट्रेनों का संचालन रुका चल रहा है, जिसके चलते इन कोचों के स्टेशन पर खड़ा होने से ट्रेन संचालन भी प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें