फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्य और प्रोफेशनल परीक्षा के लिए बने 11 संकलन केंद्र, शासन से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरपुस्तिकाओं की निगरानी में ढिलाई नहीं बरतने का दिया सुझाव
विज्ञापन


बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रस्तावित मुख्य और प्रोफेशनल परीक्षाओं के दौरान उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन के लिए बरेली मंडल में 28 केंद्र बनाए हैं। इसमें 11 बरेली जिले के हैं। केंद्रों की शासन स्तर से सीधे निगरानी की जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों से संकलन केंद्र की निगरानी की जाएगी। इसलिए किसी भी तरह की अनदेखी या शिथिलता न बरती जाए। अगर कोई गड़बड़ी होगी तो इसके जिम्मेदार केंद्राध्यक्ष होंगे। बरेली में बरेली कॉलेज, डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय कॉलेज आंवला, गन्ना उत्पादक महाविद्यालय बहेड़ी, राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर, केसीएमटी, राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज, रीजनल कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एंड रिसर्च, साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय को संकलन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज नवाबगंज, कांस्टीट्यूएंट डिग्री कॉलेज भदपुरा और रिछा में एक केंद्र को संकलन केंद्र बनाया गया है। पीलीभीत में उपाधि महाविद्यालय और राजकीय कॉलेज बीसलपुर केंद्र बने हैं। बदायूं में एनएमएसएन दास कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय को केंद्र बनाया है। शाहजहांपुर में पीके खन्ना राजकीय कॉलेज जलालाबाद, स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज को केंद्र बनाया है। ब्यूरो
विज्ञापन


26 से बीएड द्विवर्षीय कोर्स की मुख्य परीक्षा
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने सोमवार को बीएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 26 अप्रैल से शुरू होकर नौ मई तक परीक्षाएं होंगी। परीक्षा का समय दोपहर तीन से शाम छह बजे तक रहेगा। परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट दखे सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें