फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देहरादून से आई 10वीं की छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। देहरादून से भमोरा क्षेत्र के एक गांव में आई 10वीं की छात्रा से युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। छात्रा की मां ने मोहम्मद शानू उर्फ सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की मूल निवासी मुस्लिम समुदाय की महिला ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ देहरादून में रहती हैं। पति टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटी देहरादून के एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। वह करीब दो सप्ताह पहले गांव आई थी।
आरोप है कि उनकी बेटी पर मोहम्मद शानू उर्फ सोनू बुरी नजर रखता था। मंगलवार दोपहर वह बहू के साथ अस्पताल गई थीं। बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे शानू घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया। चीख सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग गया। देर शाम अस्पताल से लौटने पर बेटी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा का मेडिकल कराया है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट आने पर आरोपों की पुष्टि होगी। उसके बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - हेमंत उपाध्याय, सीओ आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें