फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 45 सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण पर खर्च होंगे 10.99 करोड़

Wed, 11 Feb 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड प्रथम की तरफ से जिले की 45 सड़कों (63 किमी) की मरम्मत और नवीनीकरण पर 10.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अन्य जिला मार्ग के भी दो कार्यों की स्वीकृति मिली है। दो माह पहले इन सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। 15 दिन पहले इनकी स्वीकृति मिली है। अब टेंडर कराकर जल्द काम शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इन सड़कों पर होगा काम
फरीदपुर से गुलाबनगर, फरीदपुर भुगता से गुलड़िया हजारीलाल, फरीदपुर बीसलपुर से खरदाह, बुधौली धीरपुर से बरखेड़ा, बरखेड़ा से हटौरिया, अठाना से बमिया शंकरपुर, बडरा कासिमपुर से धौरेरा, बुधैली खटेली से भिटौरा, बीरमपुर, अलीगंज-सिरौली मार्ग से सत्तारनगर आदि मार्गों का नवीनीकरण किया जाना है। राज मार्ग 24 से पचौमी मार्ग, नगरिया इलाका से समदा इलाका मार्ग, कुईया शाहपुर संपर्क मार्ग, बल्लिया-शीशगढ़ मार्ग से हैदरगढ़ संपर्क मार्ग, खानपुर संपर्क मार्ग, जौनेर से ठिरिया ब्रहम्नान मार्ग, गुगई संपर्क मार्ग, मीरगंज सिरौली से सलामतगंज मार्ग, बरेली-बीसलपुर-ककरा कला मार्ग से रूपापुर मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
राज्य निधि से दो सड़कों का होगा काम
आंवला से बिसौली मार्ग और देवचरा-बल्लिया मार्ग को अन्य जिला मार्ग के तहत चयन किया गया है। आंवला-बिसौली मार्ग के 6.50 किमी हिस्से की मरम्मत पर 2.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। देवचरा-बल्लिया मार्ग के 6 किमी हिस्से की मरम्मत 2.27 करोड़ से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
45 सड़कों की मरम्मत के लिए स्वीकृति मिली है। टेंडर कराकर जल्द काम शुरू कराए जाएंगे। - राजीव अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड प्रथम पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें