फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिविर में इलाज के लिए पहुंचे 109 मरीज, 58 में कैंसर के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुरारीलाल माहेश्वरी फाउंडेशन और बरेली कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आकांक्षा एन्क्लेव स्थित ट्रस्ट परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। 109 मरीजों में 58 में कैंसर के लक्षण मिले। छह नेत्र रोगी व 14 फिजियोथेरेपी के मरीज सामने आए।
विज्ञापन

वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आरके चितलांगिया ने मरीजों की जांच के बाद इलाज संबंधी परामर्श दिया। कैंसर संदिग्ध लक्षण पर जरूरी जांच का और जो पुराने मरीज थे, उनको स्वास्थ्य लाभ के लिहाज से सुझाव दिए गए। लोगों से पान मसाला का सेवन छोड़ने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर जरूरी जांच की अपील की। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अचित्य ने छह मरीजों की जांच और परामर्श दिए। 14 जोड़ व हड्डी के मरीजों की निशुल्क फिजियोथेरेपी की गई। शिविर में अन्य वायरल रोगाें की चपेट में रहे मरीजों को इलाज दिया गया।
शिविर में बरेली समेत पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं के भी मरीज रहे। आयोजक राजन भारद्वाज के मुताबिक, ट्रस्ट परिसर में प्रतिमाह पहले और तीसरे शनिवार को निशुल्क कैंसर स्वास्थ्य शिविर लगता है। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 7409466000 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

36 मरीजों की हुई निशुल्क जांच
रिठौरा। मुरारीलाल फाउंडेशन और बरेली कैंसर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गांव अहलादपुर स्थित पंचायत भवन में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ ग्राम प्रधान सियाराम साहू, पूर्व प्रधान मदनलाल, समाजसेवी सौरभ साहू और वेदप्रकाश पटेल ने किया। डॉ. अनिल कुमार चौधरी की टीम ने 36 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं। शिविर संचालक राजन भारद्वाज ने ग्रामीणों को नशा न करने की अपील की। इस दौरान राजा खान, मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें