लखीमपुर-मितौली मार्ग के शिवाला के पास गुरुवार रात आठ बजे एक 108 एंबुलेंस में आग लग गई। पहले किसी ने अफवाह फैला दी कि एंबुलेंस में मरीज था, इससे अधिकारियों में खलबली मच गई।
108 और 102 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी शिवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मितौली सीएचसी की एक 108 एंबुलेंस मेंटेनेंस के लिए शहर ले गई थी। गुरुवार रात दुरूस्त होने के बाद वापस जा रही थी। बेहजम के आगे बढ़ते ही शिवाला पुरवा के पास उसमें अचानक आग लग गई।