कलक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक करते डीएम मनोज
बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक की। तीन केंद्रों पर 1050 परीक्षार्थी बैठेंगे। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा करा रहा है। उसके स्तर से दो-दो ऑब्जर्वर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नियुक्त किए गए हैं।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, सुरक्षा व प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं सही होनी चाहिए। डीएम ने बताया कि नौ जून होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा में 1050 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें प्रथम पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। इसको लेकर शहर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज व नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र व उसकी छाया प्रति व एक फोटो लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 प्रभावी रहेगी। परीक्षा केंद्र के 500 गज के दायरे में कोई फोटोकॉपी, साइबर कैफे व पीसीओ आदि की दुकान परीक्षा के दौरान नहीं खुलेगी।