फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ज्योरा मकरंदपुर में 1018 और पुरैनिया में 910 वोट पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान
विज्ञापन

नवाबगंज/क्योलड़िया। तहसील नवाबगंज के ग्राम पंचायत ज्योरा मकरंदपुर और भदपुरा के पुरैनिया गांव में हुए उप चुनाव में प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। ग्राम पंचायत ज्योरा मकरदंपुर में 1578 मतदातों में से 1018 मतदाताओं और भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुरैनिया में 1327 मतदाताओं में से 910 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे मतदान चला। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए नवाबगंज, भुता, हाफिजगंज, बिथरी, क्योलड़िया में पुलिस बल मुस्तैद रहा। मतदान का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय व सीओ हर्ष मोदी, बीडीओ कमल सिंह चौहान ने मतदान का निरीक्षण किया। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटी को ब्लॉक परिसर में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है। 21 फरवरी को सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लाॅक परिसर में मतगणना शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

अंजनी में प्रधान पद के लिए 78% ने किया मतदान

गुलड़िया/सिरौली/भमौरा। रामनगर ब्लॉक के ग्राम अंजनी में बुधवार को प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में 78% मतदान हुआ। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।



कुछ दिनों पूर्व तत्कालीन ग्राम प्रधान सरोज देवी के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर बुधवार को वोट डाले गए। यहां सामान्य महिला के लिए सीट आरक्षित थी। इस बार अंजनी गांव में प्रधान पद के लिए तीन महिला प्रत्याशी सविता देवी, शिवांगी मिश्रा, संतोष देवी मैदान में थीं। गांव में कुल मतदाताओं की संख्या 1840 है। इनमें 1442 मत शाम पांच बजे तक पड़े, जिनके लिए यहां तीन पोलिंग बूथ बनाए गए थे। थाना प्रभारी राम रतन सिंह ने बताया कि सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
विज्ञापन






भमोरा में 1682 ने किया मतदान

ग्राम प्रधान भमोरा राजेश कुमार दिवाकर की मृत्यु के बाद रिक्त हुए पद पर बुधवार को मतदान हुआ। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर राजेश दिवाकर प्रधान थे, जिनकी मृत्यु के पश्चात आठ लोगों ने नामांकन करा था। इस पर पांच प्रत्याशी मैदान में थे । गांव में मतदाताओं की संख्या 3386 थी, जिसमें 1682 लोगों ने शांतिपूर्वक मतदान किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें