फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी की नसीहत- यूपी 100 इवेंट कॉल न हो तो ट्रैफिक और एंटी रोमियो स्क्वाड की जिम्मेदारी निभाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी 100 की जिम्मेदारी और बढ़ाने की तैयारी है। एडीजी ने जोन के सभी यूपी 100 प्रभारियों को बरेली बुलाकर कई टिप्स दिए। कहा, इवेंट कॉल न होने के बहाने गाड़ी में आराम फरमाने की बजाय आसपास के प्वाइंट्स पर दूसरे काम करेंगे तो यूपी 100 की उपयोगिता और बढ़ेगी।
विज्ञापन

एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने बरेली और मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों के 100 प्रभारियों और तकनीकी स्टाफ की बैठक में काम और समस्याओं पर चर्चा की। किस जिले में कितनी यूपी 100 गाड़ियां खराब हैं, कितनी गाड़ियों में छोटी और कितनी में बड़ी समस्या है, कितना स्टाफ कहां ज्यादा और कहां कम है, जैसे सवाल पूछकर सिस्टम दुरुस्त करने के लिए जानकारी ली। सेवा को और बेहतर बनाने के टिप्स दिए। एडीजी ने प्रभारियों को मिसाल देते हुए कहा कि अगर उनकी गाड़ी किसी बैंक के पास खड़ी है और कोई इवेंट कॉल नहीं है तो वे संदिग्ध लोगों से पूछताछ या तलाशी लेकर लोकल पुलिस और बैंक प्रबंधन की मदद कर सकते हैं। कॉलेज के पास प्वाइंट होने पर एंटी रोमियो स्क्वाड की जिम्मेदारी निभा सकते हैं तो चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें