फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मई को कानपुर में होगा यूथ वालीबॉल टीमों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश वालीबॉल महासंघ के तत्वाधान में राजस्थान के चिरावा में 2 से 7 जून तक 21वीं राष्ट्रीय (पुरुष और महिला) वालीबॉल चैंपियनशिप होगई, जिसके लिए उत्तर प्रदेश से पुरुष और महिला टीमों के संभावित खिलाड़ियों का चयन ट्रायल से 10 मई को कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आयोजित होने वाले ट्रायल में एक जनवरी 1998 को जन्मे या उसके बाद की जन्मतिथि वाले पुरुष और महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। साथ ही उनके पास संबंधित विभाग या संस्थान का फारवर्डिंग पत्र होना जरूरी है। इसके अलावा खिलाड़ी को जन्मतिथि प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मान्य पासपोर्ट की छायाप्रति, शपथ पत्र साथ लाना होगा। चयन ट्रायल उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षण में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें