फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहत से मदद मांगने आई क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन

विज्ञापन
फरहत से मद्द मांगने आई क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां गत दिवस सहसपुर अमरोहा में हुए उनके साथ दुर्व्यवहार के मामले में मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से मदद लेने आईं थी।
विज्ञापन

हसीन ने यहां प्रेस को बताया है वह 28 अप्रैल को अपने पति के घर आई थी। वहां ससुराल वालों ने पहले तो काफी उल्टी सीधी बात की। उनसे बात करके सोने चली गईं। रात में लगभग 12 बजे दरवाजे पर दस्तक हुई तो उन्होंने दरवाजा खोला, वहां सामने पुलिस खड़ी थी जो उन्हें अपने साथ ले जाने के लिए आई थी। लाख मना करने के बाद भी पुलिस अपने साथ उन्हें और उनकी साढ़े तीन साल की बेटी को ले गई। फिर उन्हें एक कोठरी में रखा गया। उन्होंने इस कार्रवाई में पुलिस के दुर्व्यवहार और कार्रवाई की पूरी बात भी बताई। जिसे लेकर वह काफी आहत हैं और वह वहां की पुलिस के कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई चाहती हैं।

शमी कहते हैं दूसरी कर लो
बरेली। हसीन जहां का कहना कि मोहम्मद शमी अपने परिवार से उनकी न बनने का बहाना बना कर छोड़ना चाहते हैं। कहते हैं तुम मुझे तलाक देकर दूसरी शादी कर लो। शमी जो उन पर आरोप लगा रहे हैं दरअसल वह अपना चरित्र छिपाने के लिए उन पर आरोप लगा करे हैं।
विज्ञापन


आज हसीन के साथ मिलेंगी एडीजी से
बरेली। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी का कहना है कि वह हसीन को लेकर एडीजी से मिलेंगी। उन्होंने बताया कि अभी तक हसीन से जो बातें जान पाई हैं उससे लगता है कि शमी ही कहीं न कहीं गलत हैं। हसीन आज भी अपना घर बिगाड़ना नहीं चाहती। वह इस लिए भी यहां आई थीं कि घर बसा रहे। शमी अभी चूंकि आईपीएल में मसरूफ है इसके बाद बात करेंगे। कोशिश करेंगे कि दुबारा दोनों का घर बस जाए। जब अमरोहा में हुए हसीन के साथ दुर्व्यवहार और पुलिस कार्रवाई पर बुधवार को एडीजी से मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें