फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए जेठ और देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को बेघर कर दिया। विवाहिता के मुताबिक मांग पूरी न होने पर जेठ व देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शादी के एक साल बाद ही उसे घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। विवाहिता ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुरुवार को एसएसपी से मिली। किला इलाके की युवती की शादी करीब चार साल पहले प्रेमनगर इलाके के युवक से हुई थी। विवाहिता के मुताबिक ससुराल वाले शादी के बाद से उस पर घर से 50 हजार रुपये नकद लाने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर मारपीट करते थे। आरोप है कि मांग पूरी ने होने पर पति उसको प्रताड़ित करता था और अप्राकृतिक संबंध बनाता था। उसके जेठ और देवर ने भी घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें