फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रू स्टार सीईओ और मुख्य सुरक्षा अधिकारी पहुंचे, आज करेंगे हवाई अड्डे का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिविल एन्क्लेव से हवाई उड़ानें शुरू करने से पहले तकनीकी और भौतिक परीक्षण करने के लिए टर्बो एविएशन कंपनी की टीम बरेली देर शाम पहुंच गई। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी गुरुवार दोपहर मौके पर पहुंचेंगे और विभिन्न मानकों को परखेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से बरेली -लखनऊ रूट पर हवाई सेवा शुरू करने की अनुमति और लाइसेंस मिलने के बाद टर्बों एविएशन कंपनी सक्रिय हो गई है। इसके तहत कंपनी मुख्य परिचालन और प्रशासनिक अधिकारी (सीईओ) पीवी रविशंकर और मुख्य सुरक्षा अधिकारी एम. नलिनी कुमार बुधवार शाम बरेली पहुंच गए हैं। दोनों वरिष्ठ अफसर बरेली से ट्रू स्टार एयरवेज हवाई सेवाएं शुरू करने से पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया अधिकारियों से तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। ट्रू स्टार एयरवेज बरेली से जून माह में हवाई सेवाएं शुरू करना चाहता है। उड़ान योजना के तहत हैदराबाद की इस कंपनी को यूपी में पांच रूट आवंटित हुए हैं। गुरुवार दोपहर में अधिकारी एप्रॉन, रनवे और टैक्सी वे और बिल्ंिड़ग सुविधाएं आदि परखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें