फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में लटकी जेट एयरवेज की जगह अब ट्रू-स्टार से भरिए उड़ान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरेली। आर्थिक संकट के साथ कई और समस्याओं से जूझ रही एविएशन कंपनी जेट एयरवेज तो अभी तक बरेली से उड़ानें शुरू करने की तारीख तय नहीं कर पाई है, लेकिन इस बीच टर्बो एविएशन कंपनी की ट्रू-स्टार ने बरेली से उड़ान शुरू करने की नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति ले ली है। अनुमति मिलने के बाद कंपनी की तकनीकी टीम बृहस्पतिवार दोपहर बरेली हवाई अड्डे पर पहुंचकर यहां उपलब्ध सुविधाओं और तैयारियों का मुआयना करेगी। कंपनी ने सारी तैयारियां पूरी करने के बाद जून से यहां से उड़ानें शुरू कर दिए जाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

अभी तक यही माना जा रहा था कि बरेली में सिर्फ जेट एयरवेज कंपनी ही अपनी सेवाएं देगी, लेकिन अब साफ हुआ है कि जेट एयरवेज के साथ यहां से टर्बो कंपनी के भी विमान उड़ान भरेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने टर्बो एविएशन कंपनी की ट्रू-स्टार फ्लाइट सर्विस को बरेली से कामर्शियल उड़ानें भरने का लाइसेंस दे दिया है। उच्चस्तरीय आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नागरिक उड्डयन मंत्रालय और टर्बो कंपनी के अफसरों के बीच नौ अप्रैल को दिल्ली के राजीव गांधी भवन में बैठक हुई, जिसमें टर्बो की ओर से पूरी की गई आंतरिक औपचारिकताओं का परीक्षण करने के बाद उसे बरेली से उड़ानें शुरू करने की अनुमति दे दी गई। टर्बो कंपनी की ओर से उड़ानें शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को टाइम शेड्यूल भी उपलब्ध कराया है। सूत्रों के मुताबिक टर्बो कंपनी की ओर से मंत्रालय को यह ब्योरा भी उपलब्ध करा दिया है कि उसने यूपी के सभी पांच रूट पर उड़ानें शुरू करने के लिए कितने पायलट, केबिन क्रू और ग्राउंड स्टाफ का इंतजाम किया है।

बरेली हवाई अड्डे पर रनवे, एप्रॉन और टैक्सी वे देखेगी कंपनी की टीम
टर्बो कंपनी की ओर से ने बरेली हवाई अड्डे के निरीक्षण के लिए 18 अप्रैल की तारीख तय कर दी है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि तैयारी और तकनीकी परीक्षण के बाद उड़ानें शुरू करने की अंतिम योजना बनाई जाएगी। संभावना जताई गई है कि जून से लखनऊ- बरेली-लखनऊ रूट पर सेवाएं शुरू हो जाएंगी। टर्बो एविएशन कंपनी टू-स्टार के नाम से सेवाएं देती है। बरेली आने वाली टीम में कंपनी के टेक्निकल एक्सपर्ट्स का स्टाफ शामिल होगा। यह टीम यहां रनवे, एप्रॉन, टैक्सी वे और हवाई अड्डे की बिल्डिंग का निरीक्षण और परीक्षण करेगी। इस निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


ये है उड़ानों का प्रस्तावित रूट
लखनऊ- बरेली, लखनऊ-चित्रकूट, लखनऊ- झांसी, लखनऊ- आजमगढ़, लखनऊ- अलीगढ़, लखनऊ- कोरबा


जेट अफसर भी बोले- बरेली
से जल्द शुरू करेंगे उड़ानें

बरेली हवाई अड्डे पर सेवाएं शुरू करने को तैयार टर्बो एविएशन की घोषणा के बाद जेट एयरवेज ने भी एक बार फिर जल्द बरेली से उड़ानें शुरू करने का दावा किया है। जेट एयरवेज प्रबंधन ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को आश्वस्त किया है कि अगर कोई खास दिक्कत सामने न आई तो 30 मई तक लखनऊ-बरेली-दिल्ली-लखनऊ रूट पर उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। प्रबंधन का कहना है कि बरेली से हवाएं सेवाएं शुरू करने के लिए उसकी ओर से इंकार नहीं किया गया है और न ऐसे किसी मसले पर विचार किया जा रहा है। कंपनी की स्थिति सामान्य होते ही जेट एयरवेज प्रबंधन बरेली से उड़ानें शुरू कर देगी।
जेट एयरवेज ने पिछले महीने रक्षा मंत्रालय और वायुसेना मुख्यालय से लखनऊ-बरेली-दिल्ली-बरेली-लखनऊ के लिए उड़ानें शुरू करने की अनुमति मांगी थी। दस मार्च को सिविल एन्क्लेव भवन परिसर का केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और यूपी नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम को केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने भी फोन पर संबोधित किया था। जेट एयरवेज ने बरेली से 15 अप्रैल से कामर्शियल उड़ान शुरू करने के लिए पत्र देकर एनओसी मांगी थी। इस पर रक्षा मंत्रालय और वायुसेना मुख्यालय ने 22 मार्च को बरेली से कामर्शियल उड़ानें शुरू करने के लिए एनओसी दे दी। इस बीच कंपनी आर्थिक संकट में फंस गई और बरेली से उड़ाने शुरू नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें