बरेली। अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ओर से शनिवार को नकटिया पर एक कोचिंग सेंटर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित रैली के जरिए लोगों को मतदान का संकल्प दिलाया गया और उन्हें मतदान की उपयोगिता बताई गई। रैली में अध्यक्ष समेत सचिव पप्पू वर्मा, केपी गंगवार, ज्योति मिश्रा, संजीव शर्मा, अवनीश यादव आदि मौजूद रहे।