बरेली। बरेली बार एसोसिएशन की ओर से आम सभा का आयोजन 6 अप्रैल को दोपहर में किया जाएगा। यह जानकारी बार सचिव अमर भारती ने दी। उन्होंने कहा कि वकीलों की आम सभा में अधिवक्ता शंकर सक्सेना की ओर से बार के नोटिस के जवाब में अनर्गल जवाब देने पर उनके खिलाफ कार्यवाही पर विचार किया जाएगा। बता दें कि अधिवक्ता शंकर सक्सेना ने कहा था, अमर भारती बार का संचालन नहीं कर सकते। आम सभा में उनके निष्कासन पर भी प्रस्ताव लाना चाहिए।