बरेली। मलूकपुर बजरिया में नालियों की साफ सफाई न होने कारण सड़क पर गंदे पानी से व्यापारी और आम जन परेशान हैं। होली के मौके पर भी यहां नालियों की सफाई न होने की वजह से सीवर और नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। ये समस्या पिछले लगभग दस-ग्यारह महीनों से खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी वारसी ने कहा कि नगर निगम जनमानस की समस्या पर ध्यान दे और होली जैसे त्यौहार पर भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी तो फिर कब करेंगे। परवेज खान, दुर्गा, रिजवान खान और आबिद आदि ने रोष व्यक्त कर सफाई की मांग की है।