फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला फ्लाईओवर- बगैर एनओसी सेतु निगम ने खुदवा दी थी सड़क

विज्ञापन
चौपुला फ्लाईओवर- बगैर एनओसी सेतु निगम ने खुदवा दी थी सड़क - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर की सर्विस लेन बनाने के लिए एनओसी लिए बगैर सड़क खोदने के मामले में वन विभाग सेतु निगम के अधिकारियों को नोटिस देने और जुर्माना डालने की कार्रवाई करने जा रहा है। रविवार को भी वन विभाग की टीम चौपुला चौराहे पर यह देखने पहुंची कि सेतु निगम की टीम ने कहीं दोबारा निर्माण तो शुरू नहीं करा दिया है। वन विभाग के अफसरों ने साफ तौर से कहा है कि अनापत्ति प्रमाणपत्र लिए बगैर वह रोड खुदाई का काम किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। ऐसे में चौपुला पर पुल बनाने के काम को ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन

मार्च में आचार संहिता लगने की संभावना के बीच सेतु निगम के अधिकारियों की लंबे वक्त बाद सुस्ती टूटी। उन्होंने शनिवार को चौपुला फ्लाईओवर का काम आनन-फानन में शुरू कर दिया। जल्दबाजी इतनी दिखाई गई कि सर्विस लेन बनाने के लिए न तो टेंडर प्रक्रिया के पूरे होने का इंतजार किया गया और न ही वन विभाग से एनओसी ही ली गई।
शनिवार को अफसरों ने मजदूरों को भेजकर चौपुला से अयूब खां चौराहे की तरफ सर्विस लेन बनाने के लिए फुटपाथ खोदना शुरू कर दिया। यहां लगीं इंटरलॉक टाइल्स भी उखाड़ दी गईं। एनओसी लिए बगैर फुटपाथ खोदने की सूचना मिली तो वन दरोगा कमर अली मौके पर पहुंच गए और उन्होंने काम रुकवा दिया। वन विभाग के अधिकारी इस मामले में सेतु निगम के इंजीनियरों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें नोटिस दिया जा रहा है। साथ ही इस मामले में जुर्माना डालने के लिए खोदी गई सड़क की नापजोख कराई जा रही है।
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन वन विभाग के रेंजर सुनील दीक्षित ने रविवार को भी स्टाफ को मौके पर भेजकर यह दिखवाया कि सेतु निगम ने सड़क खुदाई का काम कहीं फिर से तो शुरू नहीं करा दिया है। वन विभाग की रोक के बाद जैसे-तैसे शुरू हुआ फ्लाईओवर की सर्विस लेन बनाने का काम फिर से लटक गया है।

बगैर एनओसी के रोड खोदने पर सेतु निगम के अधिकारियों को नोटिस देने के साथ क्षतिपूर्ति लेने की कार्रवाई की जा रही है। रविवार को भी वन दरोगा को मौके पर जांच के लिए भेजा था। एनओसी लिए बगैर काम नहीं शुरू होगा।
विज्ञापन

-सुनील दीक्षित, रेंज ऑफिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें