फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा सरकार में पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर रही’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता मोहम्मद शाहिद ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और बेरोजगार परेशान हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पुलिस बदमाशों के नाम पर बेगुनाहों के फर्जी एनकाउंटर करने में लगी है। जनता अब इस सरकार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही।
विज्ञापन

छह फरवरी को आयोजित जिलास्तरीय धरना-प्रदर्शन की तैयारी के सिलसिले में बरेली आए शाहिद ने कहा कि योगी सरकार में विकास के काम नहीं हो रहे। केवल सपने दिखाए जा रहे हैं। सिर्फ बयानबाजी करके जनता को भ्रम में डाला जा रहा है। गन्ना किसान बकाया न मिलने से परेशान है। बेरोजगारी से युवा हताश और निराश है। अराजकता के विरोध में प्रसपा पूरे प्रदेश में जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान मलखान सिंह यादव, डॉ. रविंद्र यादव, अशोक यादव, संतोष सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें