बरेली। 70वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए बुधवार को कैंटोनमेंट में मिनी मैराथन का आयोजन हुआ। जिसमें 720 विभिन्न आयुवर्ग के लोग शामिल हुए। मैराथन का आयोजन यूबी एरिया के तत्वावधान में जूनियर लीडर्स एकेडमी की ओर से किया गया था। फ्लैग ऑफ मेजर जनरल कबींद्र सिंह, एसएम, सीओएस, यूबी एरिया ने किया। मैराथन की शुरुआत जेएलए स्थित फुटबाल ग्राउंड से हुई। जो यूबी एरिया सिग्नल रेजीमेंट, कारगिल चौक, शहीद चौक होते हुए करीब 5.5 किलोमीटर का सफर तय कर वापस फुटबाल ग्राउंड पहुंची। इस मैराथन में छोटे, बड़े और बुजुर्गों के साथ ही महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।