बरेली। श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट के सात शाम श्यामा श्याम के नाम महोत्सव के पांचवें दिन रामपुर बाग स्थित उत्तम पब्लिक स्कूल के पास संकीर्तन का आयोजन हुआ। संकीर्तन में विनोद भाटिया ने ‘हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में’, अनुज अग्रवाल ने ‘जरा आ करके देखो गिरिराज की शरण में’ सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते रहे। कार्यक्रम में विवेक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।